रक्षा बंधन के दिन ही बहन के सामने भाई का मौत
दाउदपुर(संवादाता वीरेश सिंह): सारण जिले के मांझी प्रखंड के रक्षाबंधन के दिन ही बहन की आंखों के सामने उसके भाई को सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के कुछ समय के बाद ही भाई की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस युवक की मौत हुई वह व्यक्ति बहुत पहले से सैकड़ों लोगों का जान बचा चुका है। मिलीं जानकारी के अनुसार दाऊदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के शीतलपुर गांव का निवासी मनमोहन सिंह उर्फ भूअर सिंह कई सालों से सांप के साथ खेलने का रूटीन बना लिया था। दूर दराज लोगों के कहने पर सांप पकडने जाता था।झार फूंक से लोगों का जान भी बचाता था।
आज वह रक्षा बंधन के महान पर्व पर अपने बहन से पाले गए सांपों को रक्षा सूत्र बंधवा रहा था। इसी क्रम में उसे अचानक एक सांप ने उसके पैर को डंस लिया। पहले तो वह हल्के में लिया पर खुद के स्वास्थ्य बिगड़ते देख छपरा अस्पताल गया। वहां उसके इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।इस घटना के बाद परिवार के लोगों को रो रो कर बुरा हाल है। जैसे ही मनमोहन के सांप के डंसने से मौत की खबर मिली गांव में मातम छा गया । उक्त मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।