सिवान का अनमोल बना बिहार का गौरव
सिवान (संवादाता अखिलेश्वर कुमार) : बिहार के सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के एक छोटे से गांव का अनमोल आज बिहार का गौरव बन गया।
खुद को कर इतना बुलंद कि खुद खुदा तुझ से पूछे, ए बंदे बता तेरी रजा क्या है! इस लोकोक्ति को एक छोटे से गांव के लड़के ने चरितार्थ किया है। 'बीकेबी स्पोर्ट्स 2018' से प्रेरित बघौना गॉंव का अनमोल रतन अपने मेहनत के बल पर प्रथम बार 200 मी के दौड़ में प्रथम आकर नाम कमाया। इस से हौसला बुलंद कर दिन रात मेहनत कर के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। आज वह जिस मुकाम पर है वो हासिल करने के लिए हर कोई सपने देखता है।
जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान जिले के बघौना गांव का रहने वाला अनमोल कुमार राजकुमार सिंह का पुत्र है। गोवा में चल रहे हैं 'यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया'में 9 राज्यों के फाइनल में बिहार के तरफ से दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ लगाने का मौका मिला। इसमें वह तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार को कांस्य पदक दिलवाया है।अनमोल से टेलिफोनिक वार्ता होने पर अनमोल ने बताया कि वह अपना स्पोर्ट्स का सबसे पहला गुरु शिक्षक बिनय कुमार भारतीय है जिन्होंने सबसे पहले उसे सारण जिले में दौड़ लगाने का मौका दिया था। आज उनके आशीर्वाद से वह यहां तक पहुचाँ है। इस पर सिवान जिले में चारो तरफ चर्चा और हर्ष है।