छपरा बिहार: (रवि की रिपोर्ट) बेलगाम एक बोलेरो ने 3 लोगों की ले ली जान। ग्रामीणों के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर एकमा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार एक दंपति पति पत्नी को कुचल डाला। बोलेरो चालक अपने बचाव के लिए और भी तेज रफ्तार के साथ भागने लगा। इसी क्रम में टेक्निवास खड़े एक युवक को भी रौंद डाला। दुर्घटना इतनी जबरदस्त रूप से हुई कि युवक छपरा सदर अस्पताल पहुचते पहुचते दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान मांझी थाने की शीतलपुर गांव के निवासी नंद किशोर सोनी के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सोनी के रूप में हुई।
विवेक पेशे से वेल्डर था जो अपने घर का इकलौता कमाऊ लड़का था। परिवार का भरण पोषण करने वाले लड़के के इस दुर्घटना का।खबर पाकर परिवार में चीत्कार उठने लगी। पूरा परिवार तथा गांव सदमे में है।