मटियार मांझी : (कन्हैया कुमार की रिपोर्ट) ये जल नल योजना की जीवंत तस्वीरें मांझी प्रखंड के मटियार पंचायत की है। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना थी जल नल योजना। इसका उद्देश्य जंहा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हर तबके के लोगो को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना था। इस योजना पर कार्य हुआ। सफलता पूर्वक कार्य पूर्ण होने की हरी झंडी भी मिल गयी। मगर प्रदेश में अभी ऐसे भी वार्ड है जंहा बोर वेल तो हो गए पर पाइप नही है। कंही पाइप है तो नल नही है। करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी गरीब जल के लिए तरस रहे है। पर कंही न कंही प्रबंधन में चूक के कारण जल खुलेआम सड़को पर कंही नालियों में बह रहे है और लोग उस पानी के लिए तरस रहे हैं।
सरकार को दोष दिया जाये कि ऊपर से प्रबंधन ठीक नही है कि मुखिया को की स्थानीय प्रबंधन सही नही है यह ग्रामीणों के समझ मे से बाहर लगता है। कंही न कंही उनकी अपनी चूक भी समझ मे आती है। वे भी मजबूर है वे क्या कर सकते है। अपनी रोजी रोटी देखें या इस व्यस्था में लगे। कंही न कंही सभी नागरिकों के पैसे का क्या हो रहा है जनता बस मजबूर है सिर्फ देखती ही रहती है।
बात तो सबको बहुत कुछ कहने का मन करता है। मटियार के ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना की राशि का सिर्फ दुरुपयोग हुआ है ।