महम्मदपुर पंचायत में ग्राम सभा आयोजित, गांधी जयंती पर नशामुक्ति का दिया संदेश
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महम्मदपुर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सिया देवी ने की। ग्राम सभा में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्राम सभा के दौरान महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।
ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर शैलेंद्र उपाध्याय, सरपंच फूलकुमारी देवी, ग्राम कचहरी सचिव निरंजन सिंह, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार, PRS कृष्णा प्रताप सिंह, विकास मित्र रेनू देवी, CSC VLE बालगोपाल मिश्रा, पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार तिवारी, आवास सहायक विजय कुमार सहित वार्ड सदस्य भिखारी गिरी, प्रेमचंद्र महतो, बबन उपाध्याय तथा ग्रामीण सदस्य राजू तिवारी एवं नीरज उपाध्याय मौजूद रहे।

