छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान की अपील
सारण एकेडमी, लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय और विश्वेश्वर सेमिनरी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संवाद, प्रथम वरीयता का मत देने का किया आग्रह
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने छपरा शहर के विभिन्न महाविद्यालयों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों से जनसंपर्क कर एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने सारण एकेडमी प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा विश्वेश्वर सेमिनरी सह इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के विचारों और अपेक्षाओं को जाना तथा निर्वाचन में उनकी भागीदारी का आग्रह किया।
विधायक छोटी कुमारी ने शिक्षक साथियों से ई. आनंद पुष्कर को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों का समर्थन एनडीए समर्थित प्रत्याशी को मजबूती प्रदान करेगा और शिक्षक समुदाय की समस्याओं तथा अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला महामंत्री विवेक सिंह, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, जिला युवा मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार साह, जिला प्रवक्ता बलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता और शिक्षक उपस्थित रहे।
#ChhapraNews #SaranNews #TeacherElection2026 #AnandPushkar #ChhotiKumari #BiharPolitics #NDA #TeacherCommunity #BiharNews #SaranTeacherElection

