मांझी में भाजपा ने लिया निर्णय: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे 21 हजार दीप
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भारतीय जनता पार्टी मंडल मांझी की कार्यशाला रविवार को साहित्य सदन पुस्तकालय में आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी भोला, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह समाज, पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह, जिला पार्षद सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा जलालपुर मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, किसान मोर्चा से मनोज पांडेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्यारे अंगद, संजय सिंह, भारत मांझी, प्रो. रघुनाथ ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लिया।
बैठक में पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मांझी के अटल घाट पर 21 हजार दीपक जलाकर जन्मदिन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराजगंज के सांसद के मुख्य रूप से उपस्थित रहने की बात कही गई।

