दाउदपुर पहुंचे जदयू नेता अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह, बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ने किया भव्य स्वागत
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष एवं जदयू नेता अजय सिंह तथा उनकी पत्नी और सीवान की पूर्व सांसद कविता सिंह के दाउदपुर पहुंचने पर बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह के नेतृत्व में जदयू नेता दंपती को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
स्वागत के उपरांत अजय सिंह एवं कविता सिंह ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान वीर कुंवर सिंह के देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुखिया रामबहादुर सिंह, सरपंच अजित सिंह, पूर्व मुखिया राजू सिंह, पूर्व बीडीसी अजय सिंह तथा जदयू अध्यक्ष दयानंद सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। मौके पर फाउंडेशन के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की।

