सिसवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 45 लीटर 'बंटी बबली' ब्रांड की देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त कर ली है।
थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि एसआई सत्यनारायण मंडल के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी गांव निवासी विक्की बैठा को 45 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसका एक अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी एवं फरार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
सिसवन थाना, सारण पुलिस, देसी शराब बरामद, बंटी बबली शराब, विक्की बैठा गिरफ्तार, शराब तस्करी, हीरो पैशन प्रो बाइक जब्त, उत्पाद अधिनियम, बिहार पुलिस
#Saran #Siswan #BiharPolice #LiquorSmuggling #DesiSharab #CrimeNews #Chapra #JagatDarshanNews

