भारत सम्मान से सम्मानित हुए सिक्योर ग्रुप के प्रबंध निदेशक शेख बिलाल, उत्कृष्ट राष्ट्र निर्माण योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026
सिक्योर ग्रुप के प्रबंध निदेशक शेख बिलाल को राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन, शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में "भारत सम्मान" से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से सिक्योर ग्रुप के कर्मचारियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
शेख बिलाल के नेतृत्व में सिक्योर ग्रुप ने लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। समूह ने हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और कुशल बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की है। शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के कारण आज सिक्योर ग्रुप देशभर में एक प्रतिष्ठित पहचान बना चुका है।
इस अवसर पर सिक्योर ग्रुप के अहतेसाम आलम ने कहा कि यह सम्मान केवल शेख बिलाल का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे सिक्योर ग्रुप परिवार की सामूहिक मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शेख बिलाल के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम ने संगठन को एक मजबूत परिवार का स्वरूप दिया है। उनके नेतृत्व में समूह आने वाले समय में भी समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
✍️ एस पांडेय
शेख बिलाल, भारत सम्मान, Secure Group, भारत सम्मान अवार्ड, दिल्ली सम्मान समारोह, रोजगार सृजन, कौशल विकास, सामाजिक कल्याण, राष्ट्रीय सम्मान, Secure Group MD

