दाउदपुर में सुपर मल्टीस्पेशलिटी केएलसी हॉस्पिटल का शुभारंभ, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के किनारे दाउदपुर स्टेशन के सामने रविवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर मल्टीस्पेशलिटी केएलसी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ हुआ। मांझी विधायक रणधीर सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की।
अस्पताल के निदेशक डॉ. नवीन एवं डॉ. प्रवीण ने बताया कि केएलसी हॉस्पिटल में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में सड़क दुर्घटना समेत अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी गई है।
अस्पताल के व्यवस्थापक हरिमोहन सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए अब दूर शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। अस्पताल में विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
उद्घाटन समारोह में जितेंद्र सिंह, जिला पार्षद रघुवंश सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चुन्नू, मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, प्रो. ओम प्रकाश सिंह, त्रिलोकीनाथ सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, निरंजन सिंह, मुक्तिनाथ यादव, अनिल सिंह, छोटन सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह, सुजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दाउदपुर केएलसी हॉस्पिटल, KLC Hospital Daudpur, सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल दाउदपुर, मांझी विधायक रणधीर सिंह, छपरा सिवान मुख्य मार्ग अस्पताल, दाउदपुर अस्पताल, सारण स्वास्थ्य सेवा


