पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 112 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, महंथ घाट पर छापेमारी
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भागर गांव स्थित महंथ घाट पर छापेमारी कर 112 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 40 लीटर महुआ शराब और 72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भागर गांव के महंथ घाट पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी विनय यादव, तथा एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डेरा राय के बंगरा गांव निवासी श्याम बाबू राम और पवन कुमार राम के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 112 लीटर शराब, जिसमें 40 लीटर महुआ शराब और 72 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है, जब्त कर ली। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिसवन थाना, सीवान पुलिस, 112 लीटर शराब बरामद, भागर गांव, महंथ घाट छापेमारी, शराब तस्कर गिरफ्तार, बिहार शराब तस्करी, सीवान समाचार

