मांझी थाना परिसर में 210 लीटर जब्त शराब किया गया विनष्ट, राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिं ह:मांझी थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त करीब 210 लीटर शराब को मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विनष्ट कर दिया। विनष्ट की गई शराब में करीब 200 लीटर देशी शराब और 10 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और संबंधित विभागीय निर्देशों के आलोक में की गई।
जब्त शराब को विनष्ट करने की पूरी प्रक्रिया राजस्व अधिकारी रोजी कुमारी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, एसआई मिथिलेश कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त शराब का नियमानुसार निस्तारण किया गया, ताकि इसका किसी भी प्रकार से दोबारा दुरुपयोग न हो सके।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न मामलों में जब्त शराब को न्यायालय एवं विभागीय निर्देशों के अनुसार समय-समय पर विनष्ट किया जाता है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
मांझी थाना, 210 लीटर शराब विनष्ट, जब्त शराब, मांझी पुलिस, सारण पुलिस, शराबबंदी कानून, बिहार मद्य निषेध, रोजी कुमारी, बिनोद कुमार, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

