कृष्णा सिंह पहलवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा में उमड़े शुभचिंतक
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह के पति, उत्तर टोला निवासी एवं सारण जिले के चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय कृष्णा सिंह पहलवान की स्मृति में मंगलवार की शाम स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित हुए तथा पुष्प अर्पित कर नम आंखों से स्वर्गीय कृष्णा सिंह पहलवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय कृष्णा सिंह पहलवान के सामाजिक कार्यों, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कृष्णा सिंह पहलवान का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सामाजिक व्यवहार और जनसेवा के माध्यम से लोगों के बीच जो पहचान बनाई, उसे लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों ने एक मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है।
सभा में वार्ड पार्षद अशोक यादव, मनीष सिंह, चांद मोहम्मद, सुमित गिरी, मनीष शर्मा, हीरा साह, राजू साह, पूर्व मुखिया अख्तर अली, संतोष प्रसाद, राहुल गुप्ता, संजीव कुमार, तारकेश्वर तिवारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय, बुस्तानी खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भागवत तिवारी ने की, जबकि संचालन रंजन शर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
कृष्णा सिंह पहलवान, कृष्णा सिंह पहलवान श्रद्धांजलि, मांझी समाचार, सारण समाचार, श्रद्धांजलि सभा, शनिचरा बाजार, समाजसेवी कृष्णा सिंह, मांझी नगर पंचायत, नीतू सिंह, शोक सभा

