लेजुआर पैक्स चुनाव में मधु सिंह की लगातार दूसरी जीत, 536 वोट पाकर बनीं अध्यक्ष
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड की लेजुआर पंचायत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर मधु सिंह ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी है। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार मधु सिंह को 536 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शोभा देवी को 187 मतों से पराजित किया। शोभा देवी को 349 मत, जबकि तीसरे प्रत्याशी मंजीत कुमार सिंह को 122 मत मिले।
परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। विजयी समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जमकर नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विजय के बाद मधु सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पंचायत के मतदाताओं के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष के रूप में किसानों के हितों की रक्षा, कृषि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन तथा पैक्स को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
इस अवसर पर मुखिया धर्मेन्द्र सिंह उर्फ काका जी, मुन्ना सिंह, वीसीओ, शिक्षक दिनेश सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लेजुआर पैक्स चुनाव, मधु सिंह अध्यक्ष, मांझी पैक्स चुनाव, सारण पैक्स चुनाव परिणाम, लेजुआर पंचायत, मधु सिंह दूसरी बार विजयी, PACS Election Bihar, मांझी समाचार, सारण समाचार

