जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मिली बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन की टीम, बिहार के विकास और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
युवा रोजगार, किसानों की समस्याओं और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर हुई विस्तृत बातचीत
सारण (बिहार): दाउदपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के व्यवस्थापक एवं बंगरा निवासी रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह अपने एक दर्जन सहयोगियों के साथ मंगलवार को पटना स्थित जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के पाटलिपुत्र आवास पहुंचे। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर बिहार के विकास, संगठन विस्तार और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याएं, बिहार की नई राजनीतिक दिशा तथा महिलाओं की समुचित भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। साथ ही जनसुराज अभियान को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रशांत किशोर ने फाउंडेशन के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार को विकास, सुशासन और जनभागीदारी के नए मॉडल की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुराज अभियान नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन के साथ राज्यभर में आगे बढ़ेगा तथा आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगा।
इस अवसर पर बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन की टीम ने भी जनसुराज की विचारधारा और बिहार के समग्र विकास के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। टीम के सदस्यों ने कहा कि वे सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान फाउंडेशन की ओर से गजेंद्र सिंह, बड़े सिंह, केके सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रशांत किशोर, जनसुराज, बाबू वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन, रणविजय सिंह, धड़ाका सिंह, बिहार राजनीति, सारण समाचार, दाउदपुर न्यूज, मांझी समाचार, जनसुराज बिहार
#PrashantKishor #JanSuraaj #BiharPolitics #SaranNews #Daudpur #Manjhi #BiharDevelopment #JagatDarshanNews

