एकमा में यामहा बाइक शोरूम का शुभारंभ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने किया उद्घाटन
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत हँसराजपुर में रविवार को यामहा बाइक के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजद नेता अवध बिहारी चौधरी ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि सद्भावना ट्रेडर्स के संचालक सौहार्द्र राज द्वारा स्थापित यह यामहा शोरूम मांझी एवं एकमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आधुनिक और विश्वसनीय दोपहिया वाहन सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शोरूम ग्राहकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।
समारोह में मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय यादव, जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख गया साह, पूर्व मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान, पूर्व बीडीसी बिपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने शोरूम संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इस नई पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
शोरूम में यामहा कंपनी की विभिन्न आधुनिक मोटरसाइकिलों की बिक्री के साथ-साथ सर्विसिंग एवं स्पेयर पार्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे आसपास के लोगों को बेहतर सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।
एकमा यामहा शोरूम, हँसराजपुर बाइक शोरूम, अवध बिहारी चौधरी, सद्भावना ट्रेडर्स, सौहार्द्र राज, सारण समाचार, एकमा न्यूज, मांझी विधानसभा, Yamaha Showroom Bihar
#Ekma #Yamaha #Hansrajpur #SaranNews #AwadhBihariChaudhary #BikeShowroom #YamahaBihar #JagatDarshanNews

