धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने निकाला विजय जुलूस, डॉ. शंकर चौधरी बोले- यह लोकतांत्रिक संघर्ष और जनदबाव की जीत
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सारण जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को छपरा शहर में विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्षों तथा छात्र-युवाओं की एकजुट आवाज की जीत है। उन्होंने दावा किया कि यह लोकतांत्रिक संघर्ष और जनदबाव की ताकत का परिणाम है।
डॉ. चौधरी ने कहा कि छात्र और युवाओं ने अपने अधिकार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, पारदर्शी परीक्षाओं और न्याय की मांग को लेकर जिस तरह आवाज उठाई, उससे यह संदेश गया है कि जनता की आवाज को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत है और छात्रों एवं युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और छात्रहितैषी बनाने की मांग को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और इस्तीफे को अपनी राजनीतिक जीत के रूप में मनाया।
इस अवसर पर मालिक प्रसाद यादव, अब्दुल कादिर खान, राहुल कुमार यादव, कुमार विशाल सिंह, ललन कुमार सिंह, कमलेश कुमार पाठक, शैलेंद्र परासर, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, फैसल अनवर, मोहन प्रसाद सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, छपरा कांग्रेस विजय जुलूस, सारण जिला कांग्रेस, डॉ. शंकर चौधरी, राहुल गांधी, छात्र युवा आंदोलन, छपरा राजनीतिक समाचार, बिहार कांग्रेस

