दारौंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वारंटी समेत चार गिरफ्तार, शराब पीने वाला भी भेजा गया जेल
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: सिवान जिले के दारौंदा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में संतोष शाह (पिता- सुदर्शन शाह, ग्राम रुकुंदीपुर), त्रिभुवन राम (पिता- बादशाह राम, ग्राम रामसापुर) तथा गुड्डू कुमार (पिता- पारस प्रसाद, ग्राम बागौरा) शामिल हैं। इसके अलावा संदेश कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दारौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सिवान के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों, फरार वारंटियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से दारौंदा थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
दारौंदा पुलिस, सिवान पुलिस, वारंटी गिरफ्तार, शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी, दारौंदा थाना, सिवान क्राइम न्यूज, बिहार पुलिस, विशेष अभियान
#Siwan #Daraunda #BiharPolice #CrimeNews #JagatDarshanNews #SiwanNews #PoliceAction #BreakingNews

