अभियान बसेरा-2 के तहत दरौंदा में सात भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्ती पर्चा
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत शनिवार को दरौंदा अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया गया। अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने सात लाभुक परिवारों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित एवं भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें स्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।
भूमि बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों में सिरसाव पंचायत की रूनी देवी, शालू देवी एवं बेबी देवी तथा करसौत पंचायत की रामझरी देवी, मैना देवी, लालमती देवी एवं उमा देवी शामिल हैं। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमिहीन एवं जरूरतमंद परिवारों को जमीन का वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में अपनी सुविधा के अनुसार आवास का निर्माण कर सकें। उन्होंने लाभुकों को भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर अंचल नाजिर अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, बड़ा बाबू नितिन रजत, डीईओ ब्रजेश राज, विकास सिंह, धनु चौहान, अंचल अमीन शैलेश कुमार, परिचारी द्वारिका राम, बीसीसी प्रतिनिधि मुरारी सिंह तथा नंदकिशोर प्रसाद सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित रहे।
दरौंदा अभियान बसेरा-2, भूमिहीन परिवार, भूमि बंदोबस्ती पर्चा, दरौंदा अंचल कार्यालय, सिवान न्यूज, बिहार सरकार योजना, भूमि अधिकार
━

