चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देशानुसार नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन के लिए भव्य संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाज प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पांच राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल) के प्रभारी रणविजय रोशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी तथा राष्ट्रीय मंत्री, दिल्ली प्रदेश महासभा के संयोजक एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने संगठनात्मक प्रक्रिया का सफल संचालन किया। पटना लौटने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक की शुरुआत प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध एवं चंद्रवंशी समाज के कुलभूषण स्वर्गीय नथनी प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठन की एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मति के वातावरण में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और समाजहित में कार्य करने वाला बनाने का संकल्प दोहराया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकजुटता, अनुशासन और सामाजिक प्रतिबद्धता होती है। वहीं राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने निर्वाचन प्रक्रिया के सफल आयोजन पर सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
चंद्रवंशी महासभा, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी, डॉ प्रेम कुमार, रणविजय रोशन, रंजीत चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, चंद्रवंशी समाज, संगठनात्मक बैठक, नई दिल्ली समाचार, पटना समाचार

