भोजपुरी साहित्य विकास मंच की सातवीं पुनर्गठित समिति गठित, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हुगली, कोलकाता: भोजपुरी साहित्य विकास मंच (भाभाशोसं ट्रस्ट की उप इकाई) की सातवीं पुनर्गठित समिति का गठन अगले दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ संगठन की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नए एवं पुनर्निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
समिति के अनुसार मनीषा पाठक (अमेरिका) एवं विजय किशोर पाण्डेय (नेपाल) को अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। डॉ. विमलेश त्रिपाठी को प्रवर समिति अध्यक्ष तथा रास बिहारी गिरि को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह, डॉ. शिप्रा मिश्रा (पश्चिम चंपारण), डॉ. रामानुज द्विवेदी (कुशीनगर) एवं बी.एन. तिवारी को उपाध्यक्ष सह कोलकाता प्रभारी के रूप में पुनर्निर्वाचित किया गया, जबकि डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष तथा राम बहादुर राय (बलिया) को राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी के रूप में पुनर्निर्वाचित किया गया।
प्रकाश प्रियांशु को पुनः राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव के रूप में अपर्णा तिवारी, चंदना मंडल, भूमि श्रीवास्तव (प्रतियोगिता) तथा सुहानी शर्मा (प्रतियोगिता अध्यक्ष) को मनोनीत किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रतन ओझा (बोलपुर), स्वाति भारद्वाज, मुस्कान तिवारी एवं ज्योति दास को दायित्व सौंपा गया। वहीं डॉ. रेखा त्रिपाठी को नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष बनाया गया।
साहित्यिक समन्वयक मंडल में डॉ. गुड्डी सिंह (प्रबंध), प्रो. डॉ. नम्रता कुमारी (पटना), आदित्य त्रिपाठी, रिंकी तिवारी एवं नीलम प्रसाद को शामिल किया गया। इसके अलावा नीतीश सिंह को पुनः युवाध्यक्ष तथा जतीन शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा शीघ्र किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति का सर्वसम्मति से स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नई टीम भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करने तथा संगठन की गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमि श्रीवास्तव और सुहानी शर्मा को तथा कविता प्रस्तुति के लिए अन्विता पाठक को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में संस्था का वार्षिक महोत्सव आगामी 20 दिसंबर को आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
भोजपुरी साहित्य विकास मंच, भोजपुरी भाषा, भोजपुरी साहित्य, सातवीं समिति, नई कार्यकारिणी, भोजपुरी संस्कृति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, रास बिहारी गिरि, भोजपुरी साहित्यकार, हुगली कोलकाता

