बगौरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का भूमि पूजन, 3 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दारौंदा प्रखंड की बगौरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता पवन यादव तथा मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे पंचायत के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
वक्ताओं ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने के बाद ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एक ही परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, ग्राम कचहरी, विकास योजनाओं के संचालन एवं जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और लोगों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में बीसीसी अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, अशोक सिंह, बिरन यादव, मनोज सिंह, मानवेंद्र सिंह, श्रीनंद सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक प्रसाद, विकाश वर्मा, दूधनाथ सिंह, खलीफा गिरी, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयमंगल सिंह, चंदन पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विष्णु यादव, मानवेंद्र सिंह, चंदन प्रसाद पेंटर एवं शाहबाज सहित अन्य लोगों ने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण सशक्तिकरण का नया केंद्र बनेगा। इससे विकास योजनाओं की निगरानी आसान होगी और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
बगौरा पंचायत सरकार भवन, दारौंदा समाचार, सिवान न्यूज, पंचायत सरकार भवन शिलान्यास, उमाशंकर सिंह, बबलू सिंह, पवन यादव, पंचायत विकास, बिहार पंचायत भवन

