कृषि विज्ञान केंद्र माँझी में किसानों ने देखा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का लाइव प्रसारण
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किसानों को दिखाया गया। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किसानों ने देखा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 105 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सामूहिक अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. जीर विनायक ने किसानों को ड्रोन तकनीक के उपयोग, इसके लाभ तथा कृषि कार्यों में इसके बढ़ते महत्व के संबंध में जानकारी दी। वहीं डॉ. सुषमा टम्टा ने खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों को जीरो टिलेज मशीन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।
डॉ. विजय कुमार ने किसानों को मिट्टी जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी की जांच कर फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में परमहंस सिंह, ज्वाला सिंह, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, मोहन यादव, प्रमोद यादव, सतेंद्र यादव, शिवदास शर्मा, रंजय कुमार, भरत मांझी, राजू यादव, सोनम कुमारी, सरिता कुमारी, डिंपल कुमारी, सिंकू देवी, रूबी सिंह, उर्मिला देवी, चंदा देवी और अंशू कुमारी सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चंदोला ने किसानों को कार्यक्रम से जोड़ने और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं अमितेश कुमार गौरव एवं राकेश कुमार ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।
कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी के वैज्ञानिकों ने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का संदेश दिया, जिससे क्षेत्र के किसानों को खेती में नई दिशा और बेहतर अवसर मिल सकें।
PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment, Krishi Vigyan Kendra Manjhi, KVK Manjhi Saran, PM Kisan Yojana Bihar, Narendra Modi PM Kisan, Agriculture News Saran, Natural Farming Bihar, Drone Technology in Agriculture, Zero Tillage Farming, Soil Testing for Farmers, Bihar Farmers News, Manjhi Agriculture Program

