इनर व्हील क्लब सारण ने सम्मान समारोह आयोजित कर सदस्यों एवं मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ सारण द्वारा सत्र 2025-26 के सफल समापन के अवसर पर जन्नत होटल, छपरा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की अध्यक्ष अंजू फैशन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंजू फैशन एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए पूरे सत्र में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में क्लब के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पूर्व अध्यक्षों अनु जायसवाल, रूपा गुप्ता, अनीता राज, सुषमा गुप्ता, तनु जायसवाल एवं शिल्पी कुमारी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा क्लब की कार्यकारिणी टीम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उपाध्यक्ष अंकिता जायसवाल, सचिव रिंकी सिन्हा, कोषाध्यक्ष गायत्री गुप्ता, आईएसओ सुनीता राय तथा एडिटर पिंकी गुप्ता को भी विशेष सम्मान दिया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कामिनी जायसवाल को बेस्ट सपोर्टिंग मेंबर, प्रिया साह को बेस्ट अटेंडेंस, सुषमा गुप्ता एवं गायत्री गुप्ता को बेस्ट फेलोशिप, मंजू गुप्ता को एक्टिव मेंबर तथा डॉ. मदन प्रसाद, राजेश फैशन एवं वासु को सपोर्टिंग मेंबर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्लब की गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों को समाज तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उपस्थित पत्रकारों को भी मोमेंटो एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष अनीता राज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अंकिता जायसवाल ने प्रस्तुत किया। समारोह सौहार्द, सम्मान एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुआ।
Inner Wheel Club Saran, Anju Fashion, Honor Ceremony Chhapra, Inner Wheel Club News, Saran Women Organization, Chhapra Social Event, Inner Wheel Club Session 2025-26, Women Empowerment Saran, Club Award Ceremony, Chhapra News Today, Social Service Organization Bihar

