घर से लापता 14 वर्षीय किशोर की तलाश, मां ने थाने में दर्ज कराया सनहा
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दारौंदा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के घर नहीं लौटने से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर उसकी मां ने दारौंदा थाना में सनहा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार कोल्हुआ गांव निवासी सुमन देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र प्रियांशु सिंह बीते 9 जून 2026 को घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों, दोस्तों तथा संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।इसके बाद सुमन देवी, पति उदय सिंह ने दारौंदा थाना पहुंचकर गुमशुदगी का आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से किशोर की जल्द बरामदगी की मांग की है। वहीं दारौंदा थाना पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोर की तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को प्रियांशु सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दारौंदा थाना या उसके परिवार को सूचित करें।
Siwan News, Daraonda News, Missing Boy Siwan, Priyanshu Singh Missing, Kolhua Village News, Bihar Missing Case, Daraonda Police

