दारौंदा थाना पुलिस की कार्रवाई, शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामले में हुई गिरफ्तारी
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दारौंदा थाना पुलिस ने देशी शराब से जुड़े एक मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी दारौंदा थाना कांड संख्या 27/2026 के तहत की गई है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान थाना क्षेत्र के अभूई गांव निवासी सुनैना देवी एवं पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा किसी भी स्तर पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
देशी शराब मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, दारौंदा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा
सीवान के दारौंदा थाना क्षेत्र में देशी शराब मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।

