दारौंदा में पशुपालन विभाग का कैंप, मवेशियों की जांच कर किया गया उपचार
सिवान (बिहार) संवाददाता बिट्टू यादव: दारौंदा प्रखंड के दवन छपरा दूध उत्पादक सहयोग समिति केंद्र पर डेयरी एवं पशुपालन विभाग द्वारा मवेशी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवनीत कुमार पांडे ने बताया कि डेयरी एवं पशुपालन विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार विभागीय टीम गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों से संपर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि मवेशियों की जांच के बाद उनका उपचार किया जा रहा है ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और पशुधन सुरक्षित रह सके।
शिविर के दौरान समिति के सेक्रेटरी अनीश कुमार सिंह की गाय गंभीर घाव की बीमारी से पीड़ित पाई गई, जिसका मौके पर चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। इसके अलावा कई पशुपालकों को दवाइयां भी वितरित की गईं। लाभान्वित पशुपालकों में द्वारिका सिंह, ध्रुव देव सिंह, नीतीश कुमार सिंह, मीना देवी, मिथिलेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, सुभाष तिवारी, जयप्रकाश सिंह, ज्योति देवी, दिव्यांश सिंह, रीता देवी, उमेश सिंह तथा राजेश सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की टीम से डॉ. अशरिया आर्य, पारावेट रोहित कुमार, वाहन चालक संदीप कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
#Daraunda #AnimalHusbandry #BiharNews #CattleCamp #VeterinaryCamp #DairyFarming #SaranNews #Livestock #AnimalCare #RuralNews

