शीतलपुर कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण पुलिस ने शीतलपुर गांव में हुए विवाद और मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से मामले में तेजी आई है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 की संध्या दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गाना बजाने से मना करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें एक युवक और उसकी बहन घायल हो गए थे। इस मामले में घायल युवक के आवेदन पर दाउदपुर थाना कांड संख्या 134/26, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में छट्टु कुमार साह और नंदन कुमार साह, दोनों निवासी शीतलपुर, थाना दाउदपुर, जिला सारण शामिल हैं।
पुलिस टीम में दाउदपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सारण पुलिस ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए वह सदैव तत्पर है।
Sheetalpur Case, Saran Police Action, Daudpur Incident, Bihar Crime News

