शिक्षक अशोक मिश्रा का निधन, शिक्षकों में शोक की लहर
सारण (बिहार): माँझी प्रखंड के मध्य विद्यालय भुलाआ में पदस्थापित प्रधानाध्यापक अशोक मिश्रा का रविवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत एवं शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बताया जाता है कि अशोक मिश्रा मृदुभाषी, मिलनसार एवं कुशल शिक्षक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी और विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को शिक्षक समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
उनके निधन पर माँझी प्रखंड के शिक्षक बीके भारतीय, बिजेंद्र कुमार तिवारी, सकल दीप सिंह, गजेंद्र कुमार सिंह, दिलीप सिंह, मंसूर आलम खान, धर्म अंगद रजक, शिक्षक नेता हवलदार मांझी, रविन्द्र ठाकुर, सहित सैकड़ों शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी अशोक मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू ने कहा कि अशोक मिश्रा एक कुशल एवं समर्पित शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को बड़ी क्षति हुई है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में संघ के प्रदेश महासचिव तसौवर हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष उमेश यादव, सचिव प्रभुनाथ राय, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, महासचिव संजय सिंह चुन्नू, सचिव अमित प्रकाश, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मिंटू प्रसाद, उपाध्यक्ष अजय यादव, सतीश सिंह, संयुक्त सचिव अल्पना मिश्रा तथा शैलेश मोहन पांडेय सहित कई शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

