जनगणना कार्य में तेजी लाने को लेकर प्रगणकों की बैठक आयोजित
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बनाए गए नजरी नक्शा एवं संबंधित अभिलेखों के संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि जनगणना कार्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए सभी प्रगणक इसे पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने क्षेत्रवार चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में जनगणना कार्य को गति देने, आंकड़ों की शुद्धता बनाए रखने तथा अभिलेखों के सही संधारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कार्य के दौरान आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर संबंधित कर्मी एवं सभी प्रगणक उपस्थित रहे।

