चैनपुर में 25 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ गांव में छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ निवासी सोना मियां के पुत्र नवी हुसैन के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी के पास से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

