राजनीति विज्ञान में बिनय कुमार उपाध्याय को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी का माहौल
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अप्रैल 2026 में आयोजित पीएचडी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. परमेन्द्र बाजपेयी के आदेशानुसार सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में शोधार्थी बिनय कुमार उपाध्याय को पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है।
बिनय कुमार उपाध्याय पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित चांदमारी के निवासी हैं। उनके पिता स्वर्गीय गौरी शंकर उपाध्याय तथा माता सरस्वती देवी हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार के निर्देशन में पूर्ण किया।
उनके शोध का विषय “डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का राष्ट्रवाद: एक अध्ययन” रहा। इस शोध में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के राष्ट्रवाद संबंधी विचारों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र एवं भारतीय राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का विस्तृत अध्ययन किया गया है।
इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार, शोधार्थियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र एवं समाज के लिए गौरव की उपलब्धि बताया है।

