सिसवन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 945 लीटर ‘बंटी बबली’ शराब बरामद, कारोबारी फरार
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काली स्थान के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में ‘बंटी बबली’ ब्रांड की करीब 945 लीटर शराब जब्त की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काली स्थान के समीप अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया, लेकिन तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर ली गई।
पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है, वहीं क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच खलबली मच गई है।
Siswan Police Action, Siwan Liquor Seizure, Bunti Babli Liquor, Bihar Prohibition, Crime News

