श्री साहेब बाबा धाम में 28 मई से पंचकुंडीय सीताराम नाम महायज्ञ, तैयारियां तेज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड अंतर्गत सरयू तट स्थित ग्यासपुर के श्री साहेब बाबा धाम में आगामी 28 मई से आयोजित होने वाले पंचकुंडीय श्री सीताराम नाम महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए संत-महात्माओं की टोली गांव-गांव जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच कुंडों पर आहुतियां दी जाएंगी और विश्व कल्याण की कामना के साथ धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। संतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस आयोजन में सपरिवार शामिल हो सकें।
धाम प्रबंधन समिति द्वारा यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई, टेंट, पेयजल और श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। आसपास के गांवों में महायज्ञ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलरहा है और लोग आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
Gyaspur Mahayagya, Siswan News, Saryu River Event, Religious Event Bihar, Saheb Baba Dham

