सिसवन में जनगणना 2027 को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक, समयबद्ध कार्य पर जोर
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर नवनिर्वाचित पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने की, जिसमें जनगणना कार्य की तैयारी और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को उनके दायित्व और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि क्षेत्र में कार्यरत गणनाकर्मियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल इसकी सूचना दें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सही और सटीक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Siswan Census Meeting, Census 2027 Bihar, Saran News, Government Meeting Siswan, Census Preparation

