‘रचनाकार’ का युवा मतदाता जागरूकता अभियान, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया उत्साह
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘रचनाकार – एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रांति’ द्वारा 19 अप्रैल 2026 को युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। “लोकतंत्र में मतदान का महत्व” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की अध्यक्ष रचना सरन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत कर की, वहीं संस्थापक सभापति सुरेश चौधरी ने आशीर्वचन देते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेश चौधरी, रचना सरन, उपाध्यक्ष भारती मिश्रा, काव्यगोष्ठी प्रभारी मौसमी प्रसाद और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में तालाण्डु बीएड कॉलेज के आशुतोष कुमार रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पायल शर्मा द्वितीय और खिदिरपुर कॉलेज के अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा निहारिका मिश्रा, भूमि श्रीवास्तव, सुहानी शर्मा, राहुल पांडेय और अजय कुमार साव ने भी अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सराहना हासिल की। सभी प्रतिभागियों को शारदा चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन विनोद यादव, प्रिया श्रीवास्तव एवं डॉ. रेखा कुमारी त्रिपाठी ने किया, जबकि संचालन प्रिया श्रीवास्तव ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर अन्विता पाठक ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया, वहीं राव्या श्रीवास्तव ने कविता पाठ और सिद्धार्थ झा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के प्रति अपने अनुभव साझा किए।
Kolkata News, Voter Awareness Program, Speech Competition India, Rachnakar Organization, Youth Participation

