युवा शिक्षाविद् प्रकाश प्रियांशु को मिलेगा “साहित्य विभूषण”, मुजफ्फरपुर में होगा सम्मान
कोलकाता (पश्चिम बंगाल): युवा शिक्षाविद् एवं लोकगीत शोधवेत्ता प्रकाश प्रियांशु को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए “साहित्य विभूषण” सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधायक के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह राम-जानकी मंदिर ट्रस्ट, मुड़ियारी पंचायत द्वारा आयोजित श्री महा रुद्र यज्ञ के अवसर पर 23 अप्रैल को आयोजित “लोकधारा कवि सम्मेलन” में दिया जाएगा।
बताया गया है कि यह महायज्ञ 18 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के साहित्यकारों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। खास बात यह है कि इस कवि सम्मेलन में नेपाल और भूटान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ग्रहण कर रहा है।
प्रकाश प्रियांशु की साहित्यिक उपलब्धियों की बात करें तो उन्होंने उच्च शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक लगभग 18 पुस्तकों की रचना की है, जो शिक्षा और साहित्य जगत में व्यापक रूप से सराही गई हैं। उनके अलावा गीता एवं गरुड़ पुराण के नेपाली अनुवाद के लिए विजय किशोर पाण्डेय, “हमार गांव” के लिए रामबहादुर राय, “बिखरे रिश्ते” के लिए डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, “फुक दहेली मड़ई मक्त मन” के लिए डॉ. मन्नू राय, “बाल गीत मन” के लिए डॉ. रेणु शर्मा तथा विनोद हंसौड़ा को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न हिस्सों से कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों का चयन उनके उत्कृष्ट योगदान के आधार पर किया गया है, जिनमें मुजफ्फरपुर की डॉ. सुप्रिया सोनी, रेखा शर्मा ‘स्नेह’, हाजीपुर के डॉ. नद्धेश्वर सिंह, मुजफ्फरपुर के शिवेन्द्र गौतम, मुस्कान केशरी, सिवान के संजय कुमार यादव, दरभंगा के विनोद कुमार, पटना के सिद्धेश्वर, समस्तीपुर की अर्चना चौधरी, लखनऊ के अमित श्रीवास्तव, आजमगढ़ के अजय कुमार पांडेय, मधेपुरा के मुकेश पटेल, प्रीतम झा, गौरव झा ‘राधेय’, देवघर के डी.एन. झा ‘दीपक’, पटना की डॉ. रजनी प्रभा, हाजीपुर के डॉ. सुधांशु चक्रवर्ती, लखनऊ के डॉ. राणा अवधूत कुमार, सुजाता शर्मा, पियूष कुमार एवं नवादा के डॉ. प्रणय कुमार शामिल हैं।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष देवेश कुमार एवं सचिव दिनेश पाठक ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।
Sahitya Vibhushan 2026, Muzaffarpur News, Kavi Sammelan Bihar, Prakash Priyanshu Kolkata, Literary Award India

