सरयू स्नान के साथ कमाख्या मंदिर में 9 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एकमा नगर पंचायत अंतर्गत भोरहोपुर स्थित कमाख्या मंदिर से सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा डुमाईगढ़ घाट पहुंची, जहां सरयू नदी में विधि-विधान के साथ स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने जल भरकर पुनः मंदिर पहुंचकर आठ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं वाराणसी से आए आचार्य ने जानकारी दी कि संत चंडीगढ़ महायज्ञ का यह आयोजन सोमवार से प्रारंभ होकर अगले सप्ताह तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
कार्यक्रम के दौरान आलोक सिंह, संजय सिंह एवं पूर्व नगर पंचायत वार्ड सदस्य पिंटू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे, जिनकी भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Ekma News, Kamakhya Temple Yagya, Saryu River Kalash Yatra, Religious Event Bihar

