मांझी में मेधावी छात्राओं का सम्मान, मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को मिला पुरस्कार
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: मांझी प्रखंड के महम्मदपुर मेरौड़ी देवी उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय, भजौना नचाप पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य चंद्रभान पाण्डेय ने छह छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित छात्राओं में इंटरमीडिएट की अदिति कुमारी और निर्मला कुमारी शामिल रहीं, जबकि मैट्रिक की छात्राओं में सबरुन खातून, सब्बू खातून, सोनम कुमारी और श्वेता कुमारी प्रमुख रहीं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सभी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर श्यामू ओझा, संजय मिश्रा, नसरुद्दीन अंसारी, डॉ. सुरेश कुमार, सोनू कुमार, परमात्मा गुप्ता, मो. उमरान, शक्ति कुमार, संजीत कुमार, सतीश कुमार सिंह, राजू ठाकुर, विकास कुमार सिंह तथा लिपिक सुरेन्द्र ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी छात्र-छात्रा को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Manjhi school topper news, girls education Saran, matric inter topper Bihar, student felicitation Manjhi

