बिहार: दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
हाजीपुर (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जढुआ ओपी प्रभारी ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना सोमवार शाम करीब 7:30 बजे की है। 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर और जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने जढुआ बैंकमैन कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में खुदकुशी कर ली। एसपी Vikram Sihag के अनुसार, दरोगा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक कौशल कुमार मूल रूप से Khagaria जिले के रहने वाले थे। वे करीब 15 दिन पहले ही बिदुपुर थाना से स्थानांतरित होकर हाजीपुर आए थे। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें हाल ही में जढुआ ओपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे तेज-तर्रार और कर्मठ अधिकारी माने जाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग, सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए Muzaffarpur से एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण निजी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि एक होनहार अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया।
Hajipur SI suicide, Bihar police news, Vaishali incident, police officer suicide India

