माँझी में छत से गिरकर वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
| ///जगत दर्शन न्यूज |
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार गांव में एक दुखद हादसे में छत से गिरने के कारण 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिवारी टोला निवासी मिथिलेश तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार बुधवार की रात क्षेत्र में बिजली नहीं रहने के कारण भीषण गर्मी से परेशान होकर मिथिलेश तिवारी पहली बार छत पर सोने चले गए थे। देर रात करीब 2 बजे वे उठकर नीचे जाने लगे, तभी अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुत्र वर्तमान में विदेश में रह रहा है। परिजनों ने बताया कि उसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Manjhi News, Saran Accident, Roof Fall Death, Bihar Local News, Village Incident
#Saran #Manjhi #AccidentNews #LocalNews #BiharNews
