मांझी में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, संगठन मजबूती पर जोर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को मांझी प्रखंड के गुर्दाहाँ कला स्थित मनरेगा भवन के सभागार में भाजपा के मांझी मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के राज्यमंत्री ललन कुमार साहनी (Lalan Kumar Sahni) ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा को कार्यकर्ताओं की संख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की ईमानदारी और कठिन परिश्रम पर निर्भर करती है, जो उसे शून्य से शिखर तक पहुंचाने की क्षमता रखता है।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (Janardan Singh Sigriwal) ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और समर्पण के कारण ही देश को कांग्रेस के कुशासन से तथा बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi भी स्वयं को एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं, जो संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को मजबूत बनाता है।
इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज, भोला जी एवं राकेश सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वैचारिक आधार, कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां तथा आईटी और सोशल मीडिया की भूमिका पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार चौरसिया ने की, जबकि मंच संचालन मनोज पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर सारण जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश तिवारी, भाजपा नेता रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, मनोज प्रसाद, मकेश्वर सिंह, जय किशोर सिंह, श्रीभगवान चौधरी, अर्जुन सिंह, अरुण सिंह, राजीव कुमार भारती, निशांत सिंह तथा संजीव कुमार शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Manjhi BJP training, Deendayal Upadhyay campaign, Saran BJP news, political training Bihar, booth management BJP

