वीडियो हुआ वायरल: बंगाल चुनाव में CRPF जवान का अनोखा अंदाज़, कविता में दी निष्पक्ष मतदान की सीख
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: बंगाल चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारण जिले के इसुआपुर निवासी और सीआरपीएफ की 222 बटालियन में तैनात जवान रविकांत सिंह अपने अलग अंदाज़ में स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात रविकांत सिंह वीडियो में कविता की लय में लोगों को संदेश देते हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसे जवानों द्वारा सख्ती से कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष चुनाव कराना उनका कर्तव्य है और वे इसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। रविकांत सिंह का यह रचनात्मक अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं और इसे एक सकारात्मक पहल मान रहे हैं, जो मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देता है।
Chhapra News, Saran News, CRPF Viral Video, Bengal Election, Voting Awareness
#CRPF #BengalElection #ViralVideo #VotingAwareness #SaranNews #ChhapraNews
