हत्या के प्रयास मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गौरा पुलिस की कार्रवाई
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नामजद आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोशन कुमार, पिता– जितेंद्र ठाकुर, निवासी– रामपुर खोर्रम, थाना– गौरा, जिला– सारण के रूप में हुई है। वह गौरा थाना कांड संख्या 188/25, दिनांक 11.09.2025 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहा था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
गौरा थाना पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई जारी है। सारण पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत लाया जाएगा।
Saran Police, Gaura Arrest, Attempt to Murder Case, Bihar Crime News, Chapra News

