जन सुराज पार्टी ने विनोद मांझी को बनाया सारण में अंबेडकर मंच का अध्यक्ष
सारण (बिहार): जन सुराज पार्टी ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सारण जिले में अंबेडकर मंच के अध्यक्ष पद पर विनोद मांझी को नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से 10 मार्च 2026 को औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
जारी नियुक्ति पत्र में जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने कहा है कि विनोद मांझी के संगठन के प्रति समर्पण और योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक जन सुराज के विचारों को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी नेतृत्व ने यह भी कहा कि बिहार नवनिर्माण अभियान को सफल बनाने में विनोद मांझी की भूमिका अहम रहेगी। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जन सुराज की विभिन्न इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और समाज में पार्टी के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विनोद मांझी को बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

