एसएसपी का औचक निरीक्षण, पालना घर और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
छपरा, 30 मार्च 2026
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुलिस केंद्र स्थित पालना घर का औचक निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने साफ-सफाई, बच्चों के रख-रखाव, पोषण एवं सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों की देखभाल निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए तथा उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही पालना घर की नियमित जांच और सतत मॉनिटरिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया गया।
इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया, जहां चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति और उपचार व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण तथा त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह व्यवस्थित एवं क्रियाशील रखा जाए।
Saran SSP inspection, Police Center Saran, Palna Ghar inspection, Police hospital Saran, Bihar police news

