P.P.L-5 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: रामगढ़ ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत पड़री गांव में सिंह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित P.P.L-5 राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने ईजरा चांदपुर को तीन विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंतिम क्षणों तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह, मुखिया मनीष सिंह एवं विवलेश प्रसाद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता टीम रामगढ़ को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं रणजीत सिंह ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी सौंपते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
रामगढ़ की जीत से क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया है। स्थानीय युवाओं ने इस आयोजन को खेल प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर मंच बताया।
कार्यक्रम के दौरान रामपुर पंचायत के मुखिया श्याम किशोर शाह, बाबा महेंद्र नाथ धाम के पुजारी छोटन बाबा, छुरी सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

