6 मार्च को मनाई जाएगी पं. गिरीश तिवारी जी की 127वीं जयंती
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री स्व. पं. गिरीश तिवारी जी की 127वीं जयंती समारोह का आयोजन 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत बरेजा उच्च विद्यालय स्थित स्मारक स्थल पर आयोजित होगा। आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी शामिल होंगे, जबकि एकमा के विधायक मनोरंजन कुमार सिंह ‘धुपल सिंह’ तथा केदार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति का नेतृत्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. काली शंकर तिवारी कर रहे हैं। निदेशक के रूप में श्री राजेश पांडेय, संयोजक के रूप में श्री प्रवीन तिवारी जी तथा संरक्षक के रूप में प्रो. अनिल कुमार पांडेय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है और व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि समारोह गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वतंत्रता सेनानी पं. गिरीश तिवारी जी के योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करने की अपील की है।

