सिंगरी नदी में श्रमदान कर मंत्री प्रह्लाद पटेल ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे:मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई, जहां कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया।
मंत्री प्रह्लाद पटेल ने नदी तट पर सफाई और गहरीकरण कार्य में भाग लेते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सिंगरी नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और श्रमदान के माध्यम से इसे व्यापक जनभागीदारी वाला अभियान बनाएं।
इस दौरान मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर विधायक निधि से भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके। उन्होंने बताया कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का उद्देश्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जल संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना भी है।
Narsinghpur news, Prahlad Singh Patel, Jal Ganga Abhiyan, River revival MP, Water conservation India

